यहां तक कि तुम उत्तम से उत्तम बातों को प्रिय जानो, और मसीह के दिन तक सच्चे बने रहो…। – फिलिप्पियों 1:10
परमेश्वर उत्तम है। उसके प्रतिनिध होते हुए, हमें भी उत्तम होना है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम हर उस चीज़ में अपना सर्वश्रेष्ठ करें, जिसमें हम अपना हाथ डालते हैं। कुछ भी जो हम प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं उसमें हमारा कार्य उत्तम करने के लिए हमें प्रेरित होना चाहिए। पौलुस हमें वो जो उत्तम और वास्तविक मूल्य का है की कीमत जानने की विनती करता है (फिलिप्पियों 1:10)। जब हम जीवन के मार्ग को उत्तम बनाते है, हमारे पास परमेश्वर का आनन्द होगा और हम संसार के लिए अच्छे उदाहरण बनेंगे।
आपको एक उत्तम फसल काटने के लिए उत्तम बोने की आवश्यकता होगी। हम जीवन में उत्तम परिणामों की उम्मीद नहीं रख सकते अगर हमारे पास उत्तमता का एक जीवन नहीं है। बाइबल हमें मेहनती, दृढ़ और संकल्प विकसित करना सिखाती है-सब जो हमें उत्तमता का एक जीवन व्यतीत करने में सहायता करेंगे।
मैं आपको कोई भी परियोजना या क्रिया जो परमेश्वर ने आपके मार्ग में रखी के साथ उत्तम करने के लिए उत्साहित करती हूँ। मेहनती बनें। बातों को अधूरा मत छोड़े, पर जो आपने आरम्भ किया उसे अपनी उत्तम योग्यता के साथ पूरा करें। अपने दिमाग को दृढ़ और अडिग होने के लिए तैयार करें। स्वयं को उत्तम परिणामों के लिए समर्पित करें।
परमेश्वर उत्तमता के एक रवैये का आदर करता है। अपना उत्तम करने का प्रयास करें, और वह सदैव प्रक्रिया में आपको सशक्त करेगा।
आरंभक प्रार्थना
परमेश्वर मैं एक उत्तमता का जीवन व्यतीत करना चाहती हूँ। मुझे बल दे और दृढ़ता, मेहनत और संकल्प के साथ प्रत्येक स्थिति में मेरा उत्तम करने में मेरी सहायता करें।