छोटी-छोटी प्रेरणाओं का अनुसरण करें

और जब कभी तुम दाहिनी वा बाईं ओर मुड़ने लगो, तब तुम्हारे पीछे से यह वचन तुम्हारे कानों में पड़ेगा, मार्ग यही है, इसी पर चलो। – यशायाह 30:21

पवित्र आत्मा सदैव जीवन भर हमारी अगुवाई करना चाहता है, पर कई बार हम “बड़े” प्रतीत होते मुद्दों पर इतना केन्द्रित हो जाते है कि हम पहचानते नहीं कि वह कितना ज्यादा प्रत्येक दिन छोटी प्रेरणाओं से हमसे बात करता है।

एक दिन मैं अपने घर जा रही थी और रूक कर रास्ते में एक कप कॉफी पीने की चाह की, तब मुझे प्रबल धारणा हुई कि मुझे अपनी सहायक को फोन करना चाहिए और पूछना चाहिए कि क्या वो भी पीना चाहती है। जब मैंने फोन किया, उसने कहा, “मैं यह सोचते यहां खड़ी थी कि, मुझे अभी इस समय एक कप कॉफी पीनी चाहिए।”

देखो, परमेश्वर उसे उसके दिल की इच्छा को देना चाहता था, और वो मेरे द्वारा कार्य करना चाहता था। मैंने एक ऊँची आवाज नहीं सुनी या एक स्वर्गदूत या एक दर्शन को नहीं देखा। मुझे साधारण अन्दर भावना या विचार आया कि मुझे उसे एक कप कॉफी के लिए पूछना चाहिए।

उसी तरह से, परमेश्वर आपके जीवन में लोगों को आशीष देना चाहता है। मैं आपको आपके दिल को परमेश्वर की आवाज के लिए संवेदनशील रखने के लिए उत्साहित करती हूँ। छोटी-छोटी प्रेरणाओं का अनुसरण करें। यह आपके हृदय से बात करेगा और जिस मार्ग पर आपको जाना चाहिए उस में अगुवाई करेगा।


आरंभक प्रार्थना

पवित्र आत्मा, मैं आज स्वयं को शांत करना चुनती हूँ ताकि मैं आपकी छोटी-छोटी प्रेरणाओं को सुन सकूँ। मुझे वो ढंग सिखाएं जिनके द्वारा मैं दूसरों को आशीषित कर सकूँ।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon