परमेश्वर जानता है कि हम सिद्ध नहीं हो सकते

यह मतलब नहीं, कि मैं पा चुका हूं, या सिद्ध हो चुका हूं: पर उस पदार्थ को पकड़ने के लिये दौड़ा चला जाता हूं, जिसके लिये मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था। – फिलिप्पियों 3:12

बहुत से लोग ऐसे है जो गलती हो जाने से इतना डरते है कि वह कुछ करते ही नहीं है। इसकी बजाए, वह यह कहते बैठे रहते है, “अगर मैं गलत हुआ तो क्या होगा? अगर मैं परमेश्वर को खो दूँ तो क्या होगा?”

क्या आप जानते है कि परमेश्वर ने मुझ से एक बार क्या कहा? उसने कहा, “अगर तू मुझे खो देगी, तो मैं तुझे ढूंढ लूँगा।”

अगर हम कहीं भटक गए है और नहीं पता कि हम कहां है, तो हम हमारे हाथो को उठा कर कह सकते है, “यीशु आओ और मुझे ढूंढ लो! मैं उलझन में हूँ। मुझे लगता है मैंने गलत फैसला कर लिया है।”

परमेश्वर जानता है कि हम सिद्ध नहीं हो सकते, इसलिए उसने अपने पुत्र को हमारे लिए एक सिद्ध बलिदान करके भेजा। अब हम सिद्धता के चिन्ह की तरफ बढ़ रहे है। फिलिप्पियों 3 में, प्रेरित पौलुस अतीत को भूलते हुए जो आगे रखा है उसकी तरफ बढ़ते रहने की बात करता है।

परमेश्वर आज हमें आगे बढ़ते रहने के लिए बुला रहा है। गलतियां करने के भय में जीवन व्यतीत करना बंद करें, क्योंकि हर कोई गलतियां करता हैं परमेश्वर आपको गलतियां करने के लिए नहीं कह रहा है। वह आपको आगे बढ़ने, आपकी अगुवाई करने के लिए उस पर भरोसा करने के लिए बुला रहा है। अपनी असिद्धता के भय में जीवन व्यतीत न करें। आपके लिए परमेश्वर की सिद्ध योजना में विश्वास के साथ जीवन व्यतीत करें।


आरंभक प्रार्थना

परमेश्वर, मैं मेरी असिद्धता और मेरी गलतियों के भय द्वारा लकवाग्रस्त जीवन व्यतीत नहीं करना चाहती हूँ। आप पर ध्यान केन्द्रित रखने में मेरी सहायता करें। मैं जानती हूँ कि जब मैं आपको पुकारती हूँ आप सिद्धता की तरफ बढ़ते रहने में मेरी सहायता करेंगे।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon