हमें एक मार्गदर्शक की आवश्यकता है

क्योंकि वह परमेश्वर सदा सर्वदा हमारा परमेश्वर है, वह मृत्यु तक हमारी अगुवाई करेगा। (भजन संहिता 48:14)

यह जानना मुझे रोमांचित करता है कि हमारे जीवनों के हर दिन में परमेश्वर हमारा मार्गदर्शक है। यह जानना कितना अद्भुत है कि हमारा मार्गदर्शन करने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कोई हमारे पास होता है कि हम जीवन में एक गंतव्य से अगले तक पहुंच सकें।

कभी-कभी जब डेव और मैं यात्रा करते है, हम उत्तम और सबसे महत्वपूर्ण स्थानों को देखने के लिए एक मार्गदर्शक को साथ रख लेते है। एक बार हमने फैसला किया कि हम स्वयं एक स्थान को जाकर देखेंगे; उस तरह से, हमने तर्क किया, हम जब भी जो भी चाहे इसे कर सकते थे। फिर भी, हमें शीघ्र ही पता लग गया कि हमारी आजादी की यात्रा लगभग बर्बाद ही थी। हम हर दिन ज्यादातर समय रास्ता भूल जाने और फिर इसे दोबारा ढूंढने में ही समय व्यतीत करते रहे थे। हम ने हमारी गलतियों से सीखा है और हम अब जानते है कि हमारे समय का सबसे उत्तम इस्तेमाल स्वयं स्थान खोजने के लिए लक्ष्यहीन भटकने से बढ़कर एक मार्गदर्शक का अनुसरण करना है।

मैं विश्वास करती हूँ कि हमारी यात्रा से यह उदाहरण इस बात से संबंधित है कि ऐसे ही ज्यादातर लोग जीवन में होते है। हम हमारे अपने मार्ग बनाना चाहते है, हमारे अपने मार्गदर्शक होना चाहते, और हमारी अपनी सुविधा के अनुसार करना चाहते है। पर हम निश्चय हमारे मार्ग को खो देते और हमारे समय को बर्बाद कर बैठते है। परमेश्वर ने हमारे जीवनों में हमारा मार्गदर्शन करने के लिए आज के वचन में वायदा किया हुआ है। वह पवित्र आत्मा के द्वारा ऐसा करता है, जो हम से बात करेगा और हमें बताएगा कि कहां जाना और क्या करना है अगर हम साधारणता उसे हमारी अगुवाई करने के लिए कहते है।


आज आप के लिए परमेश्वर का वचनः आपके जीवन के हर पल में, मृत्यु तक, जहां कहीं भी आप है, परमेश्वर वहां होता है।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon