अतीत के पछतावे से आगे बढ़े और नए चुनाव करें

सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि {पूरी तरह से नया} हैः पुरानी बातें {पिछली नैतिक और आत्मिक स्थिति} बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। – 2 कुरिन्थियों 5:17

गलत चुनाव पछतावे का कारण होते है, और जब हम पछतावे का अनुभव करते हैं तब हमें इसका सामना करना हैं और हमें इसे हमी को सीखाने की अनुमति देना है कि कैसे भविष्य में उत्तम चुनाव करने है।

मैं खुद समझती हूँ कि गलत चुनाव पछतावे में ले जा सकते है। मुझे याद है कई साल पहले जब मैंने स्वयं को देखा और मेरे पति डैव, और मेरे बीच एक प्रत्यक्ष फर्क को जाना, क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन कसरत की थी और वह सेहतमंद, मजबूत और अच्छे शरीरिक आकार में थे।

शुरू में, मैंने केवल पश्चाताप किया कि मैं डेव के समान मजबूत नहीं थी, पर तब मैंने पहचाना कि मैं इसके बारे में कुछ कर सकती थी। अब मैं नियमित कसरत करती हूँ और उस सकारात्मक फर्क द्वारा हैरान हूँ जो इसने बनाया है।

बाइबल कहती है कि परमेश्वर के साथ, आप एक नई सृष्टि है। आपको अपने पुराने ढंगों में जीवन व्यतीत करने की आवश्यकता नहीं है, पर आप पवित्र आत्मा के द्वारा शक्ति पाकर अब, नए उत्तम चुनाव कर सकते है। अगर आप अतीत में किए मूर्खता से भरे चुनावो के लिए पश्चाताप करते है, तो यह सोच के धोखें में ना पड़े कि इसके बारे कुछ करने के लिए तो अब बहुत देर हो चुकी है। जो सही है वो करना शुरू कर दें और फिर इसी के साथ चिपके रहें।

जब आप उत्तम चुनाव करना आरम्भ करते है, आप हर दिन परमेश्वर की आशीषों का आनन्द लेने के एक जीवन का अनुभव करेंगे।


आरंभक प्रार्थना

पवित्र आत्मा, मैं जानती हूँ कि मैं एक नई सृष्टि बनाई गई हूँ। मैं अतीत के लिए पश्चाताप में जीवन व्यतीत नहीं करना चाहती हूँ। अच्छे चुनाव करने में मेरी सहायता करें ताकि मैं उस भविष्य का आनन्द ले सकूँ जो आपके पास मेरे लिए है।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon