देखो, मैने तुम्हे सांपों और बिच्छुओं को रौंदने का, और शत्रु की सारी सामर्थ्य पर अधिकार दिया है; और किसी वस्तु से तुम्हें कुछ हानि न होगी। – लूका 10:19
यीशु ने कभी यह वायदा नहीं किया कि हमें तनावभरी स्थितियों के साथ हल नहीं करना होगा। यूहन्ना 16:33 में उसने कहा…संसार में तुम्हें क्लेश और परीक्षाएं और निराशा और परेशानी होती है…पर वह आगे कहता है कि हम ढाढ़स बाँध सकते है क्योंकि उसने संसार को जीत लिया है।
यह आयत हमें सिखाती है कि हमें संसार के समान चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यीशु ने संसार को हमें हानि पहुँचाने की शक्ति से वंचित कर दिया है, हम शांत और आश्वस्त ढंग में जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकते है।
लूका 10:19 कहती है, देखो, मैने तुम्हे सांपों और बिच्छुओं को रौंदने का, और शत्रु की सारी सामर्थ्य पर अधिकार दिया है; और किसी वस्तु से तुम्हें कुछ हानि न होगी। यहां पर यीशु हमें बता रहा है कि उसने हमें संसार पर जय पाने के लिए सुसज्जित किया है ठीक जैसा कि उसने किया था।
यद्यपि कि हम चुनौती भरी और तनावग्रस्त स्थितियों का सामना करेंगे अगर हम सही ढंग से कार्यों को
करे – उसके ढंग में – कुछ भी हमें हरा नहीं सकता है। मसीह में जो अधिकार आपके पास है उसका इस्तेमाल करें और अपनी रूकावटों पर जय पाएं।
आरंभक प्रार्थना
परमेश्वर, मैं उस अधिकार और शक्ति को प्राप्त करती हूँ जो मसीह में आपने मुझे दी है। मुझे दिखाएं कि कैसे आपके अधिकार में चलना और जैसा यीशु ने किया वैसे इस संसार की परीक्षाओं और चुनौतियों पर जय पाना है।