और अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है। – 1 पतरस 5:7
पुरानी कहावत है, “अपने खुद के दिल से सच्चे बने रहें।” यह एक सामयिक और अनुकूल जीवन का पाठ बना रहता है जो हम सब को अच्छी तरह से याद रखना चाहिए। जब हम उस मार्ग को छोड़ देते हैं जिस पर हमारा दिल हमें चलने की सलाह दे रहा है, तो हम अपने जीवन को बहुत मुश्किल बना सकते है।
अब मैं स्वार्थी इच्छाओं की बात नहीं कर रही हूँ। मैं उन इच्छाओं का अनुसरण करने की बात कर रही हूँ जो परमेश्वर हमारे दिल में डालता है। आप जीवन से क्या चाहते है? आपका विश्वास क्या है कि आपके लिए परमेश्वर की इच्छा क्या है? क्या आप इसका अनुसरण कर रहे है।
कुछ लोगों के पास बहुत सी चिंताए और फिक्र होती है जो उन्हें अपने दिल की सुनने और बाहर कदम बढ़ाने से रोके रखती है। उन्होंने निर्णय किया है कि यह उनकी पहुँच से बाहर है।
बाइबल बताती है कि हमें हमारी सारी चिंता परमेश्वर को देनी चाहिए क्योंकि उसे हमारा ध्यान है। कोई भी चिंता जो आपको आपके दिल के अनुसार चलने से रोक रही है, आपको इसे परमेश्वर को देना और उसे इसकी परवाह करने की अनुमति देना है।
वह चाहता है कि आप आपके अन्दर रखी उसकी इच्छा का पालन करें। परमेश्वर को अपनी चिंताएं दें और अपने दिल के अनुसार चलें। आप उस पर भरोसा कर सकते है। वह आपकी परवाह करता है!
आरंभक प्रार्थना
परमेश्वर, मैं कई बार मेरी चिंताओं और फ्रिकों के कारण उस का अनुसरण नहीं करती जो आपने मेरे दिल में रखा है, इसलिए आज, मैं उन्हें आपको देती हूँ। मैं जानती हूँ आप उन्हें संभाल सकते, और आप चाहते है कि मैं मेरे दिल का अनुसरण करने के लिए आजाद हो जाऊँ।