अपनी राख उसे दें

उदयाचल अस्ताचल से जितनी दूर है, उसने हमारे अपराधों को हम से उतनी ही दूर कर दिया है। – भजन संहिता 103:12

जब हम पिता को हमारे झंझटो को लेने की अनुमति देते है, तब उसके पास उन्हें चमत्कारों में बदलने की और अगर हम उस पर भरोसा करें तो हमारी गलतियों को हमारी भलाई में बदलने की योग्यता होती है।

यशायाह 61:3 कहती है कि वह हमें राख के बदलते सुदंरता देगा, पर मैं देखती हूँ कि बहुत से लोग अपनी राख को अपने पास ही रखना चाहते है, अतीत की राख को, अपनी कमियों और असफलताओं की यादगिरी करके रखना चाहते है। मैं आपको आपकी राख को छोड़ देने और कुछ नए तक पहुँचने के लिए उत्साहित करती हूँ।

बहुत से लोग यह महसूस करते हुए कि उनके पास कभी भी दूसरा अवसर नहीं होगा, अपने अतीत में ही जीवन जीते हैं। क्या आपको दूसरा अवसर चाहिए? परमेश्वर को दूसरा या एक तीसरा, चौथा या पाँचवा अवसर माँगे-चाहे जो भी आपको चाहिए। परमेश्वर दया और सहनशीलता से भरा है। उसकी भलाई कभी भी असफल नहीं होती या इसका अंत नहीं होता। बाइबल कहती है कि उसने आपके अपराध को दूर कर दिया है, इसलिए आपको उन्हें पकड़े रखने की जरूरत नहीं है।

यीशु बोझ हटाने के लिए आया था, पर आपको उन्हें छोड़ देने के इच्छुक होना और विश्वास करना है कि वह आपकी गलतियों से बड़ा है। उसे आज अपनी राख दे दें।


आरंभक प्रार्थना

परमेश्वर, मैं जानती हूँ कि जब आप प्रेम के साथ मेरे सामने एक नए अवसर के साथ खड़े है तो मेरे अतीत को पकड़े रखना मेरे लिए कोई भलाई नहीं करता इसलिए मैं मेरी राख को छोड़ती हूँ। मैं उस सुन्दरता के लिए उत्साहित हूँ जो आप उसमें से लाएंगे, मैं उन्हें आपको देती हूँ।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon