क्योंकि यद्यपि हम शरीर में चलते फिरते हैं, तौभी शरीर के अनुसार नहीं लड़ते। – 2 कुरिन्थियों 10:3
सावधानी से तैयार रणनीति और मक्कार धोखे के साथ, शैतान आपके विरूद्ध युद्ध लड़ने और आपको एक हारी हुई मनोवृति में रखना चाहता है। पर परमेश्वर ने आपको उसके विरूद्ध इस्तेमाल करने के लिए आत्मिक शस्त्र दिए हुए है। यहां पर तीन मुख्य आत्मिक शस्त्र है जो आप दुश्मन के विरूद्ध लड़ने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
1. परमेश्वर का वचनः इसे प्रचार, सिखाने, पढ़ने और व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन के द्वारा प्राप्त करें। तब तक वचन में बने रहे जब तक यह पवित्र आत्मा की प्रेरणा के द्वारा दिया प्रकाश नहीं बन जाता।
2. स्तुतिः यह शैतान को किसी भी अन्य लड़ाई की योजना से ज्यादा तेजी और प्रवीणता के साथ हराता है, पर यह वास्तव में दिल से स्तुति होनी चाहिए, केवल होठों से या एक धार्मिक रस्म ही नहीं होनी चाहिए।
3. प्रार्थनाः प्रार्थना परमेश्वर के साथ संबंध है; यह उसके साथ संचार करना, उससे सहायता माँगना या कुछ भी जो आपके दिल में है के लिए उससे बात करना है। इसमें परमेश्वर की उपस्थिति में शांत होना, आपके हृदय के साथ उसे बात करते सुनना भी शामिल होता है। एक प्रभावी प्रार्थनामय जीवन होने के लिए, हमें पिता के साथ एक नजदीकी, व्यक्तिगत संबंध को विकसित करना जरूरी है। जानें कि वह आपसे प्रेम करता है और यह कि वो आपकी सहायता करना चाहता है।
यहां पर एक युद्ध चल रहा है, पर परमेश्वर आपकी तरफ से लड़ रहा है और जो शस्त्र आपको चाहिए वो उसने दिए हुए है। उन्हें शैतान को भगाने के लिए इस्तेमाल करें!
आरंभक प्रार्थना
प्रभु, मेरे दुश्मन के साथ लड़ने के लिए जो आत्मिक शस्त्र मुझे चाहिए वो देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। आपकी सहायता के साथ, मैं जानती हूँ कि मैं आज लड़ाई को जीत सकती हूँ।