आप किसी भी समय आ सकते है

जिस में हम को उस पर विश्वास रखने से हियाव {साहस और आत्मविश्वास} और भरोसे से निकट आने का अधिकार है {आजादी और बिना भय के साथ परमेश्वर तक पहुँचना}। – इफिसियों 3:12

परमेश्वर ने हमें अनुग्रह के उसके सिहांसन के निकट निडर, भरोसेमंद और साहस के साथ हमें आने की अनुमति दी हुई है। वास्तव में, हमें इफिसियों 3:12 में आजादी के साथ उसके पास आने के लिए उत्साहित किया गया है।

मसीह के साथ हमारे संबंध के द्वारा पवित्र आत्मा सदैव, हमारे आत्मा में हमारे साथ है। पर यह आयत हमें बताती है कि क्योंकि हम मसीह में परमेश्वर की धार्मिकता है, हम भरोसा रख सकते है कि परमेश्वर हर समय हमें प्रेम और स्वीकार करता है, और जब हमें उसकी सहायता और क्षमा चाहिए, वह मुफ्त में हमें यह देता है। हम कुछ भी और सबकुछ जो हमें चाहिए और जब कभी भी यह चाहिए तब हम उसके पास जा सकते हैं।

अगर हमें एक दिन में 200 बार भी उसके पास जाना पड़े, तो हम “अन्दर और बाहर” जाने के लाभ के साथ जा सकते है। परमेश्वर हमें यह भी नहीं कहता कि हमें द्वार को खटखटाना या किसी के “अन्दर आ जाओ” कहने का इंतजार करना है।

मान लो आपका एक मित्र है जो कहता है, “क्या आपको पता है? आप जब भी चाहो आप आ सकते है। आपको द्वार खटखटाने की भी जरूरत नहीं क्योंकि चाहे दिन हो या रात, किसी भी समय आपका स्वागत है। बस अन्दर आ जाना!”

अब जरा सोचो…यही परमेश्वर आपसे कह रहा है, निष्कपटता से, जिसका अर्थ है कि आपको सावधान होने या हिचकचाने या यह सोचने कि आवश्यकता नहीं कि आने का स्वागत नहीं किया जाएगा। इसका अर्थ है कि चाहे आप गलतियां भी क्यों ना करे या जो आपको नहीं करना चाहिए वो भी करें, तौभी आप अपने पापों से पश्चाताप कर सकते, यीशु के लहू में शुद्ध हो सकते, और साहस के साथ उसकी उपस्थिति में जा सकते है!


आरंभक प्रार्थना

प्रभु, यह जानना अद्भुत है कि मैं किसी भी समय आपके पास आ सकती हूँ और आप सदा मेरे साथ है। मैं इस सौभाग्य के लिए बहुत धन्यवादी हूँ, और मुझे आने के लिए उत्साहित करने के लिए आपका धन्यवाद करना चाहती हूँ।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon