आप परमेश्वर के लिए अचम्भा नहीं है

गर्भ में रचने से पहिले ही मैं ने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहिले ही मैं ने तुझे अभिषेक किया; मैं ने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया…। – यिर्मायाह 1:5

क्या आप कभी महसूस करते कि परमेश्वर आपसे निराश है? मैं भी ऐसा ही महसूस करती थी और उसने एक दिन कहा, “जॉयस देखो; तुम मेरे लिए कोई अचम्भा नहीं हो। जब मैं तुम्हें मिला था मैं जानता था कि तुम क्या हो।”

इसके बारे में सोचें! परमेश्वर आरम्भ से ही अंत को जानता है और हमारे जीवन के सभी दिन उसकी पुस्तक में लिखें हुए है। प्रत्येक निर्णय जो हम करेंगे, चाहे अच्छा या बुरा, परमेश्वर हमारे पृथ्वी पर आने से पहले ही उन्हें जानता है। वह आज हमारे मुँह से निकलनेवाले शब्द को पहले से ही जानता है – यहां तक कि अब से एक साल बाद हम क्या कहेंगे वो भी जानता है।

कभी-कभार हम यह सोचते रहते कि परमेश्वर हर समय हम से बहुत निराश है। यह सत्य है कि हम गलतियां करते है। और हमें उन्हें हलके में नहीं लेना हैं – हमें उन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। पर हमारी गलतियों के बावजूद, परमेश्वर के पास हमारे लिए आशा है और वह जानता है कि अगर हम उसके निकट बने रहेंगे तो वह हमें बदल सकता है।
परमेश्वर निराश नहीं है। जहां हमारी बात आती वह आशा से भरा हुआ है! वह जितना हम स्वयं में विश्वास करते उससे अधिक हम में विश्वास करता है।


आरंभक प्रार्थना

प्रभु, मेरे लिए आपकी आशा बहुत उत्साहित और प्रेरित करने वाली है। यहां तक कि जब मैं स्वयं में भी विश्वास नहीं करती, मुझे पता है कि आप करते है, और वह मुझे मेरी गलतियों पर जय पाने और आपके पीछे चलने के लिए ताकत देता है।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon