झगड़े का आरम्भ बान्ध के छेद के समान है, झगड़ा बढ़ने से पहिले उसको छोड़ देना उचित है। – नीतिवचन 17:14
झगड़ा दुश्मन के उन मुख्य शस्त्रों में से एक है जिन्हें वो मसीहियों के विरूद्ध इस्तेमाल करता है। मैं विश्वास करती हूँ कि यहां पर तीन बातें है जो हमें झगड़े के भाव की तरफ ले जाती है।
1. हमारा मुँह: गलत समय पर बोले गए गलत शब्द निश्चित ही एक आग के तूफान को आरम्भ कर सकते है। जितने ज्यादा गलत शब्द हम आग पर डालते है, उतना ही यह तेज हो जाता है। आग को रोकने का एक ढंग तेल को दूर करना है।
2. हमारा अंहकारः हालांकि गलत शब्द हमें झगड़े में ले जा सकते है, यह एक घमण्डी दिल है जो कि शांति के लिए शांत होने से इन्कार करता है। घमण्ड यह माँग करता है कि अंतिम बात मेरी ही होगी, पर वचन कहता है कि यह विनाश में ले जाता है (देखें नीतिवचन 16:18)।
3. हमारी रायः हम अक्सर हमारी अपनी राय के द्वारा अन्यों को कायल करने के प्रयास के द्वारा झगड़े में चले जाते है। जब हम यह पहचानते है कि हमें बहुत कुछ सीखना है और हमारी राय देनी बन्द करते है जब उसकी जरूरत नहीं होती, तब हम उस ज्ञान को प्राप्त करना शुरू करेंगे जो हमें चाहिए।
दुश्मन सदैव झगड़े के द्वारा हमारे जीवनों में घुसपैठ का प्रयास करेगा। झगड़े को रोकने के द्वारा और इसकी बजाए शांति, एकता और समझ को खोजने के द्वारा परमेश्वर और अन्यों को आदर करने का निर्णय लें।
आरंभक प्रार्थना
पवित्र आत्मा, झगड़े के विरूद्ध मुझे चौकन्ना रहने में मेरी सहायता करें। मैं मेरे शब्दों और मेरी राय को आपको देती हूँ। मैं अन्यों के साथ मेरे संबंध में झगड़ा-मुक्त जीवन जीने की इच्छा रखती हूँ।