दुखों में भी धन्यवादी

हर बात में धन्यवाद करोः क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यही इच्छा है। -1 थिस्सलुनीकियों 5:18

बाइबल हमें सदा धन्यवादी होने के लिए उत्साहित करती है। यह आसान होता है जब परमेश्वर प्रार्थना का उत्तर देता और हमें समस्याओं से छुड़ाता है। पर यह तब आसान नहीं होता जब बातें गलत होती है। इस तरह हम दुखों के बीच में कैसे धन्यवादी बने रह सकते है?

हमारे पास करने के लिए दो चुनाव है। पहला हमारे जीवनो में जो भी चल रहा है उसके बावजूद हमें परमेश्वर की स्तुति करनी है। या दूसरा इसे करने का ढंग यह है, कि हमारी समस्याओं और कठिनाईयों में भी, हम परमेश्वर के निरंतर प्रेम के लिए और हमारे साथ और जो बातें हमारे जीवनों में गलत है उन पर भी उसकी वफादारी के बारे आनन्दित हो सकते है।

दूसरा चुनाव यह पूछना है, “परमेश्वर, इस से मैं क्या सीख सकती हूँ? आप मुझे इसके द्वारा क्या सीखाना चाहते है ताकि मैं आपके ओर निकट आ सकूँ और आपकी भलाई में ज्यादा आनन्दित हो सकूँ?” यह आसान प्रश्न नहीं है, और उत्तर सुनना अक्सर मुश्किल होता है।
कभी-कभार जब हम मुश्किल समयों में से निकलते है तब ही महत्वपूर्ण पाठों को समझ सकते है। परमेश्वर का धन्यवाद कि मुश्किल समय आपको उत्तम बातों में


अगुवाई करेंगे।

दुखों के बीच में, परमेश्वर को धन्यवाद दें और उत्तम बातों में आपकी अगुवाई करने के लिए उस पर भरोसा करें।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon