जैसा तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी अपने सारे चाल चलन में पवित्र बनो। – 1 पतरस 1:15
मैं सोचती हूँ कि जिस ढंग से हम जीवन व्यतीत करते उसमें जितना हम सावधान है उससे थोड़ा ज्यादा होने की आवश्यकता है। ध्यान दें हमें इतना सावधान होने की आवश्यकता है कि हम भय में जीवन व्यतीत करें, पर एक धर्मी ढंग में सावधान, ना कि एक कर्मकाण्ड ढंग में।
क्योंकि यदि हम सावधान नहीं कि हमारे मित्र कौन हैं, कि हम कौन से टी. वी. कार्यक्रम और फिल्में देखते है, किस किस्म की पुस्तके हम पढ़ते हैं, किस किस्म का संगीत हम सुनते हैं, कैसे हम हमारा धन खर्च करते हैं, और क्या हम हमारे समय के साथ करते हैं, तो हम बर्बादी में जीवन को व्यतीत कर सकते है।
मसीही होते हुए, हमें पवित्रता का पीछा करना चाहिए और पहचानना चाहिए कि हम शुद्ध किए है, अर्थात हम परमेश्वर के इस्तेमाल के लिए अलग रखे गए है। वास्तव में, जिस पल हम ने मसीह को हमारा उद्धारकर्ता करके ग्रहण किया, हम पवित्र आत्मा के द्वारा शुद्ध किए गए और परमेश्वर के दिए उद्देश्य के लिए अलग किए गए है। और अगर हम हमारे उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहे है या अगर हम हमारे उद्देश्य को नहीं खोज रहे है, तो हम खाली और निराश महसूस करेंगे।
मैं आपको पवित्रता के आपके उद्देश्य को खोजने की विनती करती हूँ। जब आप चुनौती भरे निर्णयों का सामना करते है, परमेश्वर से पूछे कि क्या करना है और पवित्रता का मार्ग चुनें जो उसने आपके लिए रखा हुआ है।
आरंभक प्रार्थना
यीशु, कुछ भी जो मुझे पवित्रता के जीवन से दूर खींचता है, उसके बारे में मुझे जागृत होने में मेरी सहायता करें। आपके मार्गदर्शन के साथ, मैं, पवित्रता का मार्ग जो आपने मुझे दिया है पर चलते हुए सावधानी के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती हूँ।