इस से मैं आप भी यतन करता हूं, कि परमेश्वर की, और मनुष्यों की ओर मेरा विवेक सदा निर्दोष रहे। – प्रेरितों के काम 24:16
अपने विवेक को शुद्ध रखना गंभीर है क्योंकि जितनी दोष भावना आपको जीवन का आनन्द लेने से दूर रखती उतना और कुछ नहीं रखता है।
प्रेरितों के काम में, पौलुस ने कहा कि वह अनुशासन का पीछा करता और संसारिक अभिलाषाओं से दूर रहता है ताकि वह परमेश्वर के सामने निर्दोष और निष्कपट चल सके।
यह काफी आसान प्रतीत होता है जब स्पष्ट सही और गलत मुद्दों की बात आती है, पर जीवन के “धूँधले” क्षेत्रों के बारे में क्या? हम अपना विवेक कैसे शुद्ध रखते जब हम अनिश्चित होते कि सही या गलत चुनाव क्या है? अगर हम बिना इसे पहचाने पाप कर दें तो क्या होगा? मैंने यह पाया है कि परमेश्वर की सूझबूझ इस समस्या का हल करती है।
सूझबूझ आत्मिक समझ है, और यह शुद्ध विवेक के साथ जीवन व्यतीत करने की एक कुंजी है। इसके लिए अभ्यास की जरूरत होती, पर इसमें साधारण आपके दिल पर ध्यान देना शामिल होता है। परमेश्वर आपको बताएगा कि आपको कब ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो आगे चलकर शर्मिन्दगी को लाएगा।
मैं आपको एक ऐसे ढंग में जीवन व्यतीत करने के लिए उत्साहित करती हूँ जो आपके विवेक को शुद्ध रखेगा। वो बातें ना करें जो आपको नहीं करनी चाहिए, और जब आप एक ऐसे मुद्दे का सामना कर रहे है जिसके बारे आप निश्चित नहीं तो परमेश्वर की सूझबूझ पर निर्भर रहें। वह कभी भी आपकी गलत अगुवाई नहीं करेगा।
आरंभक प्रार्थना
परमेश्वर आपकी सूझ-बूझ के लिए आपका धन्यवाद। मेरे दिल से बात करती आपकी शांत, छोटी आवाज पर ध्यान देने में मेरी सहायता करें ताकि मैं ऐसे ढंग में जीवन व्यतीत कर सकूँ जो मेरे विवेक को आपके सामने साफ और शुद्ध रखेगा।