आपको धीरज विकसित करना चाहिए

पर धीरज को अपना पूरा काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे। – याकूब 1:4

जब आप और मैं परमेश्वर को “मुझे बदल दो” कहते है, तो हमें समझने की आवश्यकता है कि हम क्या कह रहे है क्योंकि सभी बदलाव जो हम करना चाहते वह एक ही रात में नहीं होते है। इसके बजाय, परमेश्वर हमें एक मौका देगा, विरोध के माध्यम से, बढ़ने के लिए जैसे ही हम बदलते जाते हैं।

याकूब 1 हमें बताता है कि जब हम बदल रहे और विरोध का सामना कर रहे है तो धीरज रखना कितना महत्वपूर्ण है। धीरज आत्मा का एक फल है जो कि केवल परीक्षा के अधीन विकसित होता और वृद्धि करता है, और यह वो है जो हमें चाहिए। पवित्रशास्त्र हमें बताता है कि जब यह हमारे पास होता है, हम सिद्ध और सम्पूर्ण होते हैं, और हमें किसी बात की घटी नहीं होती है। फिर भी, इसे प्राप्त करने के लिए किसी बात में से होकर निकले बिना कोई अन्य ढंग यहां नहीं है।

यदि हम सचमुच विजयी मसीही होना चाहते हैं जो परमेश्वर की सेवा करते और संसार में बदलाव लाते हैं, तो हमें कुछ चुनौती भरी बातों से जाना होगा। शैतान आपको हर अवसर जो उसे मिलता है, उससे आपको निराश करने का प्रयास करेगा, पर परमेश्वर आपके शत्रु से बड़ा है और वह किसी भी चुनौती में से आपको विजय के साथ बाहर ला सकता है।
इसलिए आज, परमेश्वर को आपके द्वारा कार्य करने का चुनाव करें, विरोध के बावजूद। जब आपका धीरज वृद्धि करता और विकसित होता है, आप महान विजय के जीवन में कदम बढ़ाएंगे।


आरंभक प्रार्थना

प्रभु, मैं चाहती हूँ कि आप मुझे बदलें, और मैं जानती हूँ कि मुझे चुनौतियों में से निकलना होगा। सहन करने के लिए और दृढ़ होने में मुझे अपनी ताकत दें जब मैं परीक्षाओं में से निकलूँगी ताकि मैं धीरज रख सकूँ और मसीह में पूरी तरह विकसित हो सकूँ।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon