एक नए आरम्भ का अनुभव करें

और अपने मन के आत्मिक स्वभाव में नये बनते जाओ। – इफिसियों 4:23

बाइबल उन लोंगों की कहानियां के साथ भरी पड़ी है जिन्होंने नए आरम्भ को अनुभव किया। मूसा चालीस साल के लिए एक चरवाहा होने के बाद एक अगुवा बन गया। पौलुस ने मसीह का तब तक विरोध किया जब तक परमेश्वर ने उसे नया नहीं बनाया और उसे अब तक के महान प्रेरितों में से एक बनाया।

जब हम यीशु को हमारा उद्धारकर्ता करके ग्रहण करते है, यह अंत नया आरम्भ बन जाता है। हम जीवन व्यतीत करने के एक नए ढंग को सीखने के एक अवसर के साथ नए प्राणी बन जाते हैं। पर उस नए जीवन को अनुभव करने का पहला कदम यह विश्वास करना है कि यह आपके लिए उपलब्ध है।

इफिसियों 4:23 कहती है कि हमें हमारे मनों और व्यवहारों को निरंतर नया करना चाहिए। बाइबल में महान लोगों के बारे में पढ़ना और यह सोचना कि आप तो उनके जैसे कुछ भी नहीं, आसान है, पर जब आप ऐसा सोचना आरम्भ करते है, तब आपको उसी समय अपने मन को नया करने की आवश्यकता होती है।

परमेश्वर के वचन के अनुसार सोचना चुनें – ना कि आप जैसा महसूस करते है। उसके प्रेम को ग्रहण करें और एक नया आरम्भ करें। जीवन बहुत ज्यादा मीठा बन जाएगा अगर आप एक ऐसे व्यवहार के साथ जीवन व्यतीत करें जो कि कहता है, परमेश्वर मुझे अन्दर से बाहर की तरफ पूरी तरह बदल रहा है। वह मुझे एक नया आरम्भ दे रहा है और यहां पर आगे महान बातें रखी हुई है।


आरंभक प्रार्थना

प्रभु, मैं आपके वचन के साथ अपना मन नया करना चाहती हूँ। मैं जानती हूँ कि आपके पास मेरे लिए ठीक वैसे ही एक नया आरम्भ और एक बुलाहट है जैसा कि मूसा और पौलुस के लिए थी। मैं इसे यह विश्वास करते कि आप इसे पूरा कर सकते है ग्रहण करती हूँ।

Facebook icon Twitter icon Instagram icon Pinterest icon Google+ icon YouTube icon LinkedIn icon Contact icon