सो परमेश्वर जो आशा का दाता है तुम्हें विश्वास करने में सब प्रकार के आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे, कि पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से तुम्हारी आशा बढ़ती जाए। – रोमियों 15:13
मैं कई साल पहले एक विशेष मुश्किल के समय से होकर निकली थी जब मेरे जीवन में बिल्कुल भी आनन्द और शांति नहीं थी। जब भी मैं गलती करती थी, मैं शीघ्र अपने आप को दोषी ठहराती, क्रोधित होती थी कि मैं एक “सिद्ध मसीही” नहीं हूँ।
तब एक दिन, मैंने रोमियों 15:13 को देखाः सो परमेश्वर जो आशा का दाता है तुम्हें विश्वास करने में सब प्रकार के आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे…। बस यही था। मैंने इसे समझ लिया।
मैंने पहचाना कि मैं शैतान को मुझे नकारात्मक, क्रोध, और उतावलेपन के साथ सताने की अनुमति देते हुए, शंका और अविश्वास में डूब गई थी। मैं भूल गई थी कि परमेश्वर में विश्वास करना और उसके वचन पर भरोसा करना शांति और आशा और मेरी कमजोरियों पर जय को लाता है।
परमेश्वर के वचन ने मुझे उत्तर दिया। यीशु ने मुझसे इतना प्रेम किया था कि उसने केवल मेरे पापों को क्षमा ही नहीं किया पर आगे भी देखा और मेरी उन कमजोरियों के पलों को भी क्षमा किया था जब मैं भविष्य में असफल हो जाऊँगी। मुझे शैतान को मेरे अन्दर चोरी-छिपे प्रश्नों या अविश्वास को लाने की अनुमति नहीं देनी है, और आप भी उसे यह लाने ना दें।
आज जानें कि शांति, आशा और आनन्द ठीक आपके सामने है। परमेश्वर के वचन में जाएं और अपने विश्वास को इसे प्रेरित करने दें।
आरंभक प्रार्थना
प्रभु, जब भी में दुश्मन के झूठों में विश्वास करना आरम्भ करती हूँ, तो आप आपके वचन में सच्चाई को मुझे याद कराएं। आप में विश्वास करने के द्वारा, मैं आज शांति और आनन्द को प्राप्त करती हूँ।