इसी कारण मैं तुझे सुधि दिलाता हूं, कि तू परमेश्वर के उस वरदान को जो मेरे हाथ रखने के द्वारा तुझे मिला है चमका दे। – 2 तीमुथियुस 1:6
परमेश्वर का प्रेम बेशर्ता और अनन्त है। मुझे याद है कि यह कितना अद्भुत और उत्साहित था जब उसने अपने प्रेम को मुझ पर प्रकट किया। मुझे लगा मैं ख़ुशी के मारे फटने वाली हूँ।
पर कुछ समय के बाद, मैं इस सच्चाई की आदी हो गई कि परमेश्वर मुझ से प्रेम करता है, और मैंने उसी जोश को आगे महसूस नहीं किया।
क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है? क्या आप अभी इस समय इसका अनुभव कर रहे है? अगर हां, तो मैं विश्वास करती यहां पर कुछ है जो आप इसके बारे में कर सकते है।
पौलुस ने तीमुथियुस को स्वयं को उतेजित करने, और उस आग और लपट को चमकाने के लिए कहा जो एक समय उसके पास थी। पौलुस का तीमुथियुस को वो संदेश आज परमेश्वर का आपके लिए संदेश हैः स्वयं को उतेजित करें! वही “पुराना, पुराना वहीं” थका हुआ जीवन व्यतीत करना बंद करें!
हमें यह याद रखने की आवश्यकता हैः हमें जीवन तक इस से पहले कि यह एक भावना बन जाए जोश के साथ पहुँचने का निर्णय करना है।
इसलिए प्रतिदिन आपके निर्माणकर्ता के साथ आपके रिश्ते के बारे में उत्साहित होते हुए जाग उठने का आज ही निर्णय लें। खुद को उत्तेजित करें और उसके द्वारा अचम्भित जीवन जिए!
आरंभक प्रार्थना
परमेश्वर, मैं आपके द्वारा सदा अचम्भित होना चाहती हूँ! मैं जोश के बिना जीवन व्यतीत नहीं करूँगी। आपको जानना ही अचम्भित होना है, और मैं अब आपके साथ मेरे संबंध के बारे जोश के साथ रहना चुनती हूँ।